पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंढाणा में शुरू हुआ 33 केवी सब स्टेशन साढ़े 11 हजार उपभोक्ताओं को फायदा

मंढाणा में शुरू हुआ 33 केवी सब स्टेशन साढ़े 11 हजार उपभोक्ताओं को फायदा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें जल्द ही बिजली संबंधित समस्या की सामना से नहीं जूझना पड़ेगा। इसका कारण यह है कि गांव मंढाणा में बनाए गए 33 केवी सब स्टेशन शुरू हो गया है और इससे पांच गांवों के लगभग 4600 बिजली उपभोक्ताओं को उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा तो वहीं वहीं अन्य पांच गांवों के लगभग सात हजार बिजली उपभोक्ता अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इसके अलावा गांव रुपगढ़ में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन को भी हरी झंडी मिल गई है इससे दस गांवों के लगभग तीन हजार बिजली उपभोक्ता प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे, जबकि पांच अन्य गांवों तथा भिवानी शहर के लगभग 5700 अन्य उपभोक्ता सब-स्टेशन के चालू होने के बाद अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। निगम के एक्सईएन संजय रंगा ने बताया कि गांव मंढाणा में बनाए गए 33 केवी सब स्टेशन से मंढाणा, धनाना, जताई, प्रेम नगर तथा तिगड़ाना गांव के 4600 बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा तो वहीं वहीं अन्य पांच गांवों के लगभग सात हजार बिजली उपभोक्ता अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इस सब-स्टेशन से 11 केवी स्तर के चार फीडर निकाले गए हैं। इसके अलावा 10 एमवीए क्षमता का एक पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है जिसे बिजली प्राप्ति के लिए 132 केवी स्टेशन बड़सी से जोड़ा गया है।

रंगा ने बताया कि इसी प्रकार गांव रूपगढ़ में बनने वाले 33 केवी स्तर के सब-स्टेशन के चालू होने के बाद गांव धीराणा, नवां, राजगढ़, ढाणी अहीर, ढाणी राजपूत, लोहारड़ी, नंद गांव, नीमड़ीवाली, झरवाई तथा रूपगढ़ के दस गांवों के लगभग तीन हजार बिजली उपभोक्ता प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे, जबकि पांच अन्य गांवों तथा भिवानी शहर के लगभग 5700 अन्य उपभोक्ता इस सब-स्टेशन के चालू होने के बाद अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

इस सब-स्टेशन के निर्माण पर लगभग 2.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा यहां से 11 केवी स्तर के चार फीडरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी। यहां पर 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा जिसे बिजली प्राप्ति के लिए 132 केवी सब-स्टेशन हालुवास से जोड़ा जाएगा।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षमता के 670 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे कम क्षमता के 250 ट्रांसफार्मरों की जगह ज्यादा क्षमता के बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को बार बार कट लगने तथा तार टूटने जैसी समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि 1,065 किलोमीटर लंबाई की अतिरिक्त बिजली लाइनों के निर्माण की भी योजना तैयार की है। जिले में उपभोक्ताओं को तय शेड्यूल के अनुसार अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण प्रणाली की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। इसके तहत पुराने तारों को बदला जा रहा है तथा कम क्षमता के तारों के स्थान पर ज्यादा क्षमता के तारों की स्थापना शामिल है।

खबरें और भी हैं...