पार्ट टाइम कर्मचारियों ने की नियमित करने की मांग
हरियाणाराज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पार्ट टाइम यूनियन ने शुक्रवार को बैठक कर सभी पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता रमेश मोड़ी ने की। प्रधान रमेश मोड़ी ने कहा कि पार्ट टाइम कर्मियों की रेगुलाइजेशन के बारे में जो लिस्ट डीसी कार्यालय में आई हुई है उसे लागू नहीं किया गया। 14 फरवरी को सुबह 11 बजे एसकेएस कार्यालय में एक प्रदेश स्तरीय बैठक की जाएगी। बैठक को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट संबोधित कर अगली रणनीति के बारे में घोषणा करेंगे। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बैठक में भाग लेने का आह्वान किया।