राधा कृष्ण के भजनों पर झूमे
भिवानी | युवाशक्ति संगठन की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीटीएम के पास स्थित लेबर कॉलोनी में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नप के पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राधा कृष्ण शिव के गीतों पर नृत्य कर सभी का दिल मोह लिया। पूर्व पार्षद सतेंद्र मोर, रमेश अग्रवाल, संदीप, संजीव मौजूद थे।