पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1071 मामलों की सुनवाई, 156 का निपटारा

1071 मामलों की सुनवाई, 156 का निपटारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारू में13 मामले निपटे

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 156 विभिन्न बैंकोंं के मामलों का निपटारा किया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जीएस वधवा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विजयंत सहगल तथा स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन आरके खनगवाल की देखरेख में हुई राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 1071 मामलों की सुनवाई हुई। जिन मामलों का निपटारा किया गया उनमें विभिन्न बैंकों के 57 लाख 85 हजार 615 रुपये की बैंको की सेटलमेंट अमाउंट निर्धारित हुई।

खबरें और भी हैं...