पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | बीतीरात हिसार मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में कि मदन सिंह ने बताया कि उसका भतीजा महेंद्र खेती-बाड़ी का कार्य करता था। बीती रात को करीबन 11 बजे खाना खाकर घर पर गया था। उस समय किसी ने सूचना दी की महेंद्र को किसी गाड़ी ने चपेट मार दी है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो महेंद्र बेहोश पड़ा हुआ था। बाद में महेंद्र को भिवानी के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मदन सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...