पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरणजीत का प्लास्टिक वेस्ट टू फ्यूल मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम

चरणजीत का प्लास्टिक वेस्ट टू फ्यूल मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विज्ञान के बिना मनुष्य अपना उद्धार नहीं कर सकता। विज्ञान मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। यह बात पवन बुवानी वाला ने वैश्य कॉलेज में हुई कॉलेज स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी समारोह को संबोधित करते हुए कही कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव एवं समाजसेवी पवन बुवानी वाला रहे तो अध्यक्षता विजय किशन अग्रवाल ने की।

अतिथियों प्राचार्य डाॅ.ॅ डीएस राजन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र,भौतिकी विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, मनोविज्ञान एवं भूगोल आदि विषय पर माडल प्रस्तुत किए। प्राचार्य डाॅॅ. डीएस राजन ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में माध्यम से हम लोगों को जागरूक कर सकते हैं डाॅॅ. राजन ने बताया कि 15 और 16 फरवरी को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी पहली बार कॉलेज में होगी। कॉलेज प्रवक्ता अनिल दहिया ने बताया कि कॉलेज स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में इस बार विद्यार्थियों द्बारा 48 माडल बनाए गए है। विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन सचिव डाॅ. कृष्ण शर्मा ने बताया कि अधिकांश माडल नवीनतम खोजों पर आधारित थे।

विज्ञान प्रदर्शनी के समापन समारोह के दौरान डाॅ. आरके अनायत ने विज्ञान प्रदर्शनी के माडॅलों का परिणाम घोषित किया। डाॅ. सविता जैन ने बताया कि रसायन शास्त्र में पूनम, प्रियंका, चरणजीत के प्लास्टिक वेस्ट टू फ्यूल को, वनस्पति विज्ञान में केतन गो तम के बायो डीजल को, जीव विज्ञान में हरिओम राजश्री के आरटी फिशियल किडनी को,भौतिकी विज्ञान में धीरज सिंह के आरटी फिशियल रेन को, मनोविज्ञान में बबीता,रिंकू के स्टोरेज अंडर स्टेंडिंग दी हिडन किलर को,कम्प्यूटर विज्ञान में अंकित और हेमन्त के मेजिक नंबर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅॅ. बलबीर शर्मा, डाॅ. वीएन यादव, डाॅ. निश शर्मा, डाॅ. रचना अरोडा ने निभाई। इस अवसर पर डाॅ. अंजू राजन, डाॅ. मधु गुप्ता, संजय गोयल,डाॅ. विपिन गुप्ता, डाॅ. सतीश श्योराण, डाॅ. नवीन खटक, मनीष कुमार मौजूद थे।

वैश्य काॅलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रबंधक समिति के महासचिव पवन बुवानी वाला, विजयकिशन अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. डीएस राजन।

खबरें और भी हैं...