अशोक भारद्वाज को राजस्थान में मिला सम्मान
भिवानी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार अवार्डी अशोक भारद्वाज को देशभक्ति एवं सामाजिक सेवाओं के लिए राजस्थान में बसंत पंचमी पर्व पर ध्वज गरिमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बालगंगाधर तिलक शिक्षण संस्थान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अग्रवाल सभा राजस्थान और बोस प्रतिभा मंच द्वारा आयोजित किया गया। भारद्वाज को भादरा राजस्थान में जल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।