पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति ने पत्नी पर किया चाकुओं से हमला गंभीर रूप से घायल

पति ने पत्नी पर किया चाकुओं से हमला गंभीर रूप से घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत नगर में एक महिला पर उसके पति ने चाकुओं से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचाराधीन भारत नगर निवासी पिंकी ने बताया कि उसका पति विनोद रोज किसी किसी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा करता है।

झगड़े में पहले भी विनोद उस पर जानलेवा हमले कर चुका है। उन्होंने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाती है और इसी से उसके घर का खर्चा चलता है। उनके दो बच्चों में एक लड़की लड़का है। शुक्रवार रात से भी उसके पति ने उसकी पिटाई की और शनिवार सुबह भी उठते ही उसे पीटने लगा।

पुिलसने किया केस दर्ज

जबउसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि जब घटना के बारे में पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने ही उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...