पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुमारी निशा को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर पुरस्कार से नवाजा

कुमारी निशा को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर पुरस्कार से नवाजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजीत सिंह, अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुनीता सिंह ने शिरकत की। प्राचार्य आशा पाहुजा ने अतिथियों का परिचय देकर वार्षिक प्रगति पत्रिका प्रस्तुत की।

बच्चों ने स्वागत गान नृत्य द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में यादों को साझा करते हुए मां की ममता पर प्रकाश डाला और मातृ शक्ति की महिमा को समझाया। कुमारी निशा को स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। कक्षा 12 वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले निकुंज गुप्ता को 15 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य दंड अधिकारी विजयंत सहगल, सीजेएम स्वाति सहगल, एडवोकेट आरसी गुगनानी, एडवोकेट बीबी जैन अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...