पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3.75 लाख बच्चों को आज खिलाएंगे एलबेंडाजोल

3.75 लाख बच्चों को आज खिलाएंगे एलबेंडाजोल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जिलेके 1 से 19 साल तके के पौने चार लाख विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि एडीसी धीरेंद्र खड़गटा गवर्नमेंट गर्ल स्कूल में बच्चों को टेबलेट देकर अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी के साथ साथ निजी शिक्षण संस्थाओं को भी स्वास्थ्य रक्षक योजनाओं में शामिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह टेबलेट सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी को डी-वर्मिंग डे मनाया जाएगा। इस दिन स्कूल में गैर हाजिर रहे विद्यार्थियों को 15 फरवरी को गोली दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...