मिर्गी का दौरा आने से चूल्हे पर गिरी महिला झुलसने से गई जान
कितलानामें खाना बनाते समय चूल्हे पर गिरकर झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय सुनीता का पति सुरेंद्र रोज की तरह सोमवार को भी काम पर गया हुआ था। सुनीता दोपहर का खाना बना रही थी। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा गया और वह चूल्हे पर गिर गई। उसकी चीख सुनकर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और फोन पर सुरेंद्र को घटना की सूचना दी। उधर, गंभीर हालत के कारण सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।