छेड़छाड़ के आरोपित को पकड़ने की मांग
भिवानी | गांवनौसवा निवासी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित की मां धनपति ने बताया कि उसकी लड़की 2 फरवरी की सुबह घर के पास ही स्थित खेत में शौच करने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि जब वह वापस घर लौट रही थी तो गांव के ही एक युवक ने अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन उसे बचाने के लिए खेत में दौड़े तो आरोपित वहां से भाग गया। अब परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।