औद्योगिक क्षेत्र में अब 33 केवी सब स्टेशन से दी जाएगी बिजली
औद्योगिकक्षेत्र के उपभोक्ताओं को जल्द ही 33 केवी सब स्टेशन से बिजली दी जाएगी। इसके लिए निगम ने नए सब स्टेशन का निर्माण भी कर लिया है। पहले इस क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन से बिजली दी जाती थी।
बिजली निगम अब घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित परेशानी नहीं आने देगा। इसके लिए निगम द्वारा 32 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया है। निगम के अधिकारियों को पिछले कुछ समय से औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत मिल रही थी कि उन्हें समय पर बिजली नहीं दी जाती है। अगर बिजली दी भी जाती है तो बार-बार पावर कट के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं की इसी समस्या को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक नए सब स्टेशन का निर्माण किया है। ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली दी जा सकें। निगम के अधिकारियों के अनुसार सब स्टेशन का काम पुरा किया जा चुका है। जल्द ही इसे उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
132केवी सब स्टेशन से होती थी आपूिर्त
बिजलीनिगम के अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के उन उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जिन्होंने नए कनेक्शन लेने के लिए फाइल निगम में लगा रखी है। उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र में बिजली 132 केवी सब स्टेशन से बिजली दी जाती थी। जिस पर अधिक लोड होने के कारण उनको कनेक्शन नहीं दिया जा रहा था। अब नए सब स्टेशन के शुरू होने के बाद उन्हें जल्द ही कनेक्शन दे दिया जाएगा।
किया गया है नए सब स्टेशन का निर्माण
^औद्योगिकक्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले 132 केवी सब स्टेशन से बिजली दी जाती थी। इस स्टेशन के ओवर लोड होने के कारण 32 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। अब वहां के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्टेशन को निगम द्वारा जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।\\\'\\\' केसीअग्रवाल, एसई, बिजली निगम भिवानी।
पावर कट से मिलेगा छुटकारा
औद्योगिकक्षेत्र के उपभोक्ता निगम के अधिकारियों से यह शिकायत हमेशा करते रहते है कि उनसे बिल तो पुरा लिया जाता है। लेकिन समय पर बिजली नहीं दी जाती। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर बिजली अाती भी है तो बार बार पावर कट के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काम के समय बिजली नहीं आने पर उन्हें आर्थिक हानि भी होती है।