यूज आफ आर्टिफििशयल इंटेलीजेंस इन रोबोट्स का मॉडल श्रेष्ठ रहा
भिवानी | राजीवगांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भूगोल विषय में निधि मोनिका द्वारा बनाया गया रिमोट सोर्सिंग का मॉडल, भौतिकी विषय में प्रीति सुशीला द्वारा बनाया गया। मेक इन इंडिया का मॉडल, रसायन विज्ञान में पूजा कविता द्वारा बनाया गया। इको फ्रैंडली का मॉडल, मनोविज्ञान विषय में प्रियंका नैंसी द्वारा बनाया गया। हैल्दी लाइफ आफ्टर रिटारयमेंट का मॉडल तथा कंप्यूटर विभाग में सोनिया अंजलि द्वारा बनाया गया। प्रतियोगिता में टॉपिक यूज आफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन रोबोट्स का मॉडल श्रेष्ठ रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. ललित शर्मा थी।
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकनकरती प्राचार्या डॉ. ललिता शर्मा, अन्य शिक्षक।