विद्यादेवी को याद पुष्प अर्पित किए
भिवानी | पूर्वमुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की प|ी स्व. विद्यादेवी की सातवीं पुण्यतिथि पर गांव गोलागढ़ स्थित स्माधी पर अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बुधवार को गोलागढ़ में स्माधी पर पुष्प अर्पित करने के बाद स्व. बंसीलाल के पौत्र बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि उनकी दादी विद्या देवी ने हमेशा समाज सेवा में बढ़चढ़कर भाग लिया। नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि स्व.बंसीलाल जिस तरह से अपनी बात के धनी थे। ठीक उसी तरह विद्यादेवी भी थी। इस अवसर पर हरिसिंह, महेंद्र सिंह महराण, सुरेंद्र बॉबी, सत्यनारायण शर्मा, श्री भगवान, मुकेश कुमार, वेद दलाल एडवोकेट, हरेंद्र सिंह, नरेश बीडीसी, भूप सिंह उपस्थित थे।