पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी मंडी को लेकर मासाखोर आढ़ती आमने सामने

सब्जी मंडी को लेकर मासाखोर-आढ़ती आमने-सामने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमसाहब 2010 में हाई कोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि विकास नगर कि किसी भी सड़क पर सब्जी मंडी की कोई भी गाड़ी या ट्रक खड़ा नहीं होगा। इसके अलावा सड़क पर लोडिंग भी नहीं होगी। इसके बावजूद आढ़तियों ने अपनी दुकानों के पिछले भाग में नाजायज रूप से गेट खुलवा रखे हैं। वहां पूरा दिन ट्रक खड़े रहते हैं। इससे हादसा होने का भय बना रहता है। आढ़ती विकास नगर की सड़क पर ही कचरा फैलाते हैं, जिससे पूरा दिन दुर्गंध उठती रहती है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आढ़तियों द्वारा विकास नगर की सड़क पर कचना डालने और ट्रक या अन्य वाहन खड़े करने पर रोक लगाई जाए ताकि हमें समस्या से निजात मिल सके। यह बात गुरुवार को डीआरडीए हॉल में एसडीएम सतपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास नगर नागरिक सभा के पदाधिकारियों ने रखी। बैठक में आढ़ती सब्जी मंडी एसोसिएशन तथा मासाखोर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में मासाखोर, आढ़ती तथा विकास नगर के लोगों ने बताया गया कि आढ़ती बड़े बड़े ट्रकों को सब्जी मंडी के बीचाे-बीच खड़ा कर अनलोड करवाते हैं। इस कारण मंडी में जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि रूल यह है कि अपनी दुकान के आगे खाली पड़ी जमीन पर गाड़ी को बैक करवा कर लगाए और माल को सीधा अपनी दुकान में उतारे। लेकिन आढ़तियों ने दुकानों के आगे खाली पड़ी जगह को किराए पर दे रखा है और नाजायज रूप में लोहे की जाली लकड़ी के जाल लगा रखे हैं। मासाखोर एसोसिएशन के प्रधान प्रेम कुमार ने बताया कि दुकानों के आगे खाली जगह किसानों के लिए होती है। कुछ आढ़तियों ने अपनी दुकानों के आगे हलवाइयों को बैठा रखा है, जबकि उनका सब्जी से कोई तालुक नहीं है।

दुकानों के आगे खाली जगह हमारी है। हमने रजिस्ट्री भी करवा रखी है। जाल इसलिए लगा रखे हैं ताकि पशु फल-सब्जी बर्बाद कर पाएं। -संजय,प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन

नोटिस कर दिए हैं जारी

इसबारे में सब्जी मंडी सुपरवाइजर बलदीप सांगवान ने बताया कि आढ़तियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर आढ़ती विकास नगर की सड़क पर गंदगी डालेंगे या फिर वाहनों की लोडिंग अनलोडिंग करेंगे तो उनका चालान काटा जाएगा और उसके बाद भी नहीं माने तो लाइसेंस का रद्द कर दिया जाएगा।

दुकानों के सामने कब्जा करने कचरा फैलाने रास्ता खोलने के विरोध में एसडीएम के समक्ष समस्या रखते विकास नगर नागरिक सभा के सदस्य।

खबरें और भी हैं...