कन्या स्कूल में बना इंटरलॉकिंग रास्ता, सांसद ने उद्घाटन किया
राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को इंटरलाकिंग रास्ते का उद्घाटन सांसद धर्मबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में सांसद द्वारा छात्रों को संबोधित कर सम्मानित भी किया गया।
धर्मबीर ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए समय समय पर सांसद निधि द्वारा विद्यालय में विकास कराया जाता रहेगा। 4 लाख रुपये की लागत से 75 सौ वर्ग फुट में इंटरलाकिंग रास्ता बनाया गया है। उन्होंने छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। सांसद ने इस दौरान समाज सेवी रामदेव तापल द्वारा रैंप पर लगाई गई रेलिंग को भी सराहा और विद्यालय की भौतिक व्यवस्था प्रगति पर खुशी जाहिर की। उन्होंने विद्यालय की साइंस लैब, फिजिक्स लैब, रसायन लैब जीप विज्ञान लैब के लिए 2 लाख के अनुदान की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख अधिवक्ता अविनाश सरदाना ने की और छात्राओं से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। प्राचार्य रमेश बूरा ने मुख्य अतिथि अन्य अतिथितियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर दीवान चंद, राज सिंह, जय भगवान, रविंद्र लखोटिया, रामसिंह विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।
राजकीय कन्या विद्यालय में इंटरलॉकिंग टाइलों के रास्ते का उद्घाटन करते सांसद धर्मबीर सिंह, साथ में प्राचार्य रमेशचंद्र बूरा, रविंद्र लाखोटिया आिद।