प्रवीन सुदेश बने बेस्ट एथलीट
राजकीयमहाविद्यालय में बुधवार को शुरू हुई दो दिवसीय 44वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का गुरुवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर महाविद्यालय के रिटायर्ड प्राचार्य अभय राम सांगवान ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
गुरुवार को हुई स्पर्धाओं के परिणामों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रवक्ता प्रोफेसर जगवीर मान ने बताया की लड़कों की 100 मीटर रेस मे प्रवीन बूरा प्रथम, रविदास द्वितीय एवं वेदपाल तृतीय रहा 200 मीटर मे प्रवीन बूरा प्रथम, रविदास द्वितीय एवं दिनेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में प्रवीन बूरा प्रथम, रविदास द्वितीय एवं दिनेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 1000 मीटर मे रविंद्र प्रथम, संदीप द्वितीय एवं रविंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहा। 4 गुणा 100 रिले रेस मे प्रवीन बूरा नवदीप, प्रदीप एवं रौनक की टीम प्रथम, दिनेश कुमार, रविदास, शिव कुमार एवं रविंद्र की टीम द्वितीय तथा मनजीत, दीपक, वेदपाल एवं सुमित की टीम तृतीय स्थान पर रही गोला फेंक में नीरज प्रथम, नवदीप द्वितीय प्रवीन बूरा तृतीय रहे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार लड़कियों की 100 मीटर रेस मे सुदेश प्रथम, रवीना द्वितीय एवं रितु तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर रेस मे सुदेश प्रथम, रवीना द्वितीय एवं रितु तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में सुदेश प्रथम, रवीना द्वितीय एवं अनामिका तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक मे मोनिका प्रथम, कलावती द्वितीय एवं सोनिया तृतीय स्थान पर रही। लड़कों मे प्रवीन बूरा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट एवं लड़कियों के वर्ग में सुदेश को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। प्राध्यापकों की दौड़ में अदम्यवीर डागर प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय एवं हरिओम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांगवान ने कहा कि खेलों का जीवन मे विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं उनके महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास मे महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को वर्तमान सत्र 2015-16 मे एमडीयू रोहतक द्वारा हुई विभिन्न स्पर्धाओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है इसके लिए महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डाॅ. मितेश शर्मा एवं डाॅ. वजीर सिंह गोयत को बधाई दी।
इस अवसर पर खेल विभाग के रिटायर्ड उपनिदेशक सुंदर सिंह ढुल, रिटायर्ड डीपीई शुभराम उमेद सिंह, उप प्राचार्या मंजू शर्मा, मंतु गोतम, डाॅ. कौशल सांघी, अंजु लोहान, राजकुमारी, दीपिका, सुनीता देवी, डाॅ. सतवीर सिंह, पवन मित्तल आिद मौजूद थे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट की चार सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में दौड़ते प्रवीन बूरा, वेदपाल, रविदास, दिनेश।