विद्यार्थियों को बॉडी मैकेनिक्स के बारे में दी जानकारी
भिवानी | केंद्रसरकार द्वारा संचालित एनएसक्यूएफ योजना के तहत बामला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर डा. आरके मुदगिल अध्यक्ष हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट को आमंत्रित किया गया उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बॉडी मैकेनिक्स के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बॉडी मैकेनिक्स का हमारे शरीर में बहुत महत्व है। उन्होंने बॉडी मैकेनिक्स सही होने से होने वाली बीमारियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्याध्यापक जयवीर नाफरिया, स्वास्थ्य अध्यापिका हरमनप्रीत कौर, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, ड्राइंग अध्यापक राकेश कुमार मौजूद थे।