पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व प्रशिक्षण कार्यशाला में किसानों को दी जानकारी

राजस्व प्रशिक्षण कार्यशाला में किसानों को दी जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिविभाग के तत्वावधान में एक राजस्व प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई इसकी अध्यक्षता विभाग के उप कृषि निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने की।

उप कृषि निदेशक ने कार्यशाला में भाग ले रहे कृषि अधिकारियों को राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार महावीर धानिया हनुमान तहसीलदार ने राजस्व रिकार्ड के अधिकार बारे बताया और फसल में किसी भी प्रकार के नुकसान होने पर उसके मूल्यांकन बारे जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र भिवानी के वैज्ञानिकों ने कृषि अधिकारियों से अपने विचार सांझे किए।

इस कार्यशाला में भिवानी रोहतक जिला के सैकड़ों कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह तकनीकी सहायक डॉ. राकेश रोहिल्ला का कार्यशाला में विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...