पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवानी से दो किलोमीटर और दूर हुआ हिसार, किराया बढ़ा

भिवानी से दो किलोमीटर और दूर हुआ हिसार, किराया बढ़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शहर में भीड़ होने से वाया सेक्टर मोड़ ले जा रहे बसें

भास्करन्यूज | भिवानी

भिवानीसे हिसार की दूरी अब दो किलोमीटर बढ़ गई है। इससे यात्रियों को एक रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। इसके साथ ही अब भिवानी से जींद के किलोमीटर भी बढ़ेंगे। रोडवेज अधिकारी इस दूरी के बढ़ने का कारण बसों को वाया सेक्टर मोड़ से चलाना बता रहे हैं।

भिवानी से हिसार की दूरी अब तक 71 किलोमीटर थी। अब यह दूरी दो किलोमीटर बढ़कर 73 किलोमीटर हो गई है। यहां यह बताना जरूरी है कि हिसार भिवानी का बस स्टैंड पहले की तरह उसी स्थान पर हैं। इससे यात्रियों को एक रुपये अतिरिक्त वहन करना पड़ रहा है। हालांकि यह किराया यात्री लगभग तीन साल से वहन कर रहे हैं। पहले कारण यह था कि हांसी रोड पर आरओबी निर्माण के चलते हिसार जींद की तरफ जाने आने वाली बसों को वाया तोशाम रोड किया था। इससे दो किलोमीटर की दूरी बढ़ गई थी, जिससे किराया भी बढ़ गया था। अब फिर भिवानी डिपो के अधिकारियों ने दो किलोमीटर की दूरी अधिक दिखाकर किराए को पहले की तरह 55 रुपये कर दिया है। एसएस दयाराम ने बताया कि आरओबी निर्माण के बाद तीन किलोमीटर कम कर दिए थे, लेकिन सर्वे के बाद दो किलोमीटर फिर से बढ़ गए। इसलिए किराए में वृद्धि जरूरी थी।

इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक यूएस दूहन ने बताया कि बार-बार हिसार डिपो के चालकों की शिकायत रही थी कि हिसार से भिवानी की दूरी 71 के बजाय 73 किलोमीटर है। इस पर हिसार भिवानी की संयुक्त टीम ने सर्वे किया, जिसमें दूरी 73 किलोमीटर ही निकली। इसके बाद फिर से किराए में वृद्धि की गई। उन्होंने इसका कारण बताया बसों को वाया सेक्टर मोड़ से निकालना। उन्होंने बताया कि पहले बसों को शहर के अंदर से चलाया जाता था, लेकिन अधिक भीड़ के कारण बसों को वाया सेक्टर मोड़ चलाया जा रहा है। इससे किलोमीटर में वृद्धि दर्ज की गई है।

इस समय दोनों रूटों पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 12 हजार है। इसमें लगभग छह हजार यात्री प्राइवेट वाहनों से और इतने ही रोडवेज बसों में यात्रा करते हैं। यात्री प्रदीप, अनुज, ओमबीर, रमेश, राजेंद्र आदि ने बताया कि आरओबी बनने से लग रहा था कि अब पहले वाला किराया लिया जाने लगेगा, लेकिन फिर से बढ़ा हुआ किराया लिया जाने लगा है।

बसों को सेक्टर मोड से चलाने से भिवानी जींद के बीच चलने वाली बसों का भी किराया बढ़ेगा, क्योंकि सेक्टर मोड़ से करने से दूरी निश्चित बढ़ेगी। अब भिवानी से जींद की दूरी 73 किलोमीटर है, दो किलोमीटर बढ़ने के बाद यह दूरी 75 किलोमीटर हो जाएगी। डिपो महाप्रबंधक यूएस दूहन ने बताया कि चालकों की शिकायत के बाद भिवानी-जींद रोड का सर्वे करवाया जाएगा। उसके बाद ही किराया बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...