पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 14 में जिम खाना क्लब का निर्माण शुरू, 3.50 करोड़ होंगे खर्च

सेक्टर 14 में जिम खाना क्लब का निर्माण शुरू, 3.50 करोड़ होंगे खर्च

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर14 में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से जिम खाना क्लब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हुडा विभाग के एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि क्लब का निर्माण मार्च 2018 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहरवासी उन खेलों का भी लुत्फ उठा पाएंगे जो अभी शहर में नहीं खेले जा सकते।

उल्लेखनीय है कि सवा साल पहले जब मनोहर लाल खट्टर सीएम बनने के बाद पहली बार भिवानी आए थे तो उन्होंने शहर को जिम खाना क्लब देने की घोषणा की थी। इसके लिए सेक्टर 14 में बीपीएस स्कूल के साथ लगती जगह को चिह्नित किया गया था। इसके लिए हुडा विभाग ने 3.50 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार करके भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने क्लब के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करवाए और टेंडर जारी किए गए थे। अब क्लब का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

ये होगा ग्राउंड फ्लोर पर

हुडाविभाग के एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि ग्रांउड फ्लाेर पर रिसेप्शन रूम, टीवी रूम, कार्ड्स रूम, डाइनिंग हॉल, किचन, बार, महिला पुरुष शौचालय बनाए जाएंगे। टीवी रूम बनने से शहरवासी एक साथ बैठकर मैच, फिल्म या अन्य चैनलों का लुत्फ ले सकेंगे। इससे जहां एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा तो और रिश्ते भी बेहतर होंगे।

फस्टफ्लाेर पर होंगी ये सुविधाएं

एसडीओनरेश शर्मा ने बताया कि फस्ट फ्लोर पर पार्टी रूम, टेबल टेनिस रूम, बिलिय‌र्ड्स रूम, रीडिंग रूम, ऑफिस रूम महिला पुरुष शौचालय रूम बनाए जाएंगे। इनका फायदा यह होगा कि इस समय सिर्फ भीम स्टेडियम में ही टेबल टेनिस खेल खेला जाता है। बिलिय‌र्ड्स खेल तो शहर में एक भी स्थान पर नहीं खिलाया जाता। कुछ समय पहले तक एक दो स्थानों पर बिलिय‌र्ड्स खेल खिलाया जाता था, लेकिन अब वो बंद हा़े चुके है। बिलिय‌र्ड्स रूम बनने के बाद शहरवासी इस खेल का भी आनंद उठा पाएंगे। इसके साथ-साथ पढ़ने वाले बच्चों, युवा तथा बुजुर्गों के लिए भी रीडिंग रूम बनाया जाएगा जहां पर बैठकर वेनी पढ़ाई या अन्य किताबें पढ़ पाएंगे।

खबरें और भी हैं...