पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 46 हजार 829 रोगियों को चिकित्सा दी

46 हजार 829 रोगियों को चिकित्सा दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | स्वास्थ्यविभाग द्वारा जिले में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी डीसी पंकज ने दी। उन्होंने बताया कि चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में गत माह के दौरान 46 हजार 829 रोगियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 36 हजार 985 रोगियों को ओपीडी 7 हजार 144 रोगियों को आईपीडी की सुविधा दी गई। उन्होंने बताया कि गत मास के दौरान 945 रोगियों को आपातकालीन विभाग की सेवाएं देने के अतिरिक्त 202 रोगियों को दूसरे चिकित्सा संस्थानों में स्थानांतरित किया गया। डीसी ने बताया कि विभाग द्वारा 257 महिलाओं को प्रसूति सेवाएं सुलभ करवाने के अतिरिक्त 1,269 रोगियों की ईसीजी, 3,999 रोगियों के एक्सरे तथा 2,022 रोगियों के अल्ट्रासाउंड भी किए गए। उन्होंने बताया कि 289 रोगियों को रक्त की पूर्ति की गई।

खबरें और भी हैं...