प्रतिमा प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज
भिवानी | बसंतपंचमी समारोह के उपलक्ष्य में स्थानीय पतराम गेट स्थित प्राचीन शनि मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संत श्री नामदेव सभा द्वारा संत शिरोमणि नामदेव महाराज की प्रतिमा प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सभा के महासचिव ताराचंद रोहिला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे हवन के साथ किया जाएगा। प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने समाज के बंधुओं से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आहवान किया।