पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिंग अनुपात सुधारने में संजीवनी साबित हो रही है अनन्या शगुन योजना : खन्ना

लिंग अनुपात सुधारने में संजीवनी साबित हो रही है अनन्या शगुन योजना : खन्ना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | जहांसमाज के अंदर घटता लिंग अनुपात चिंता का विषय बन गया था उसमें अनन्या बेटी शगुन योजना लिंग अनुपात की स्थिति को सुधारने के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रही है। यह बात जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी मोनिका खन्ना ने गुरूवार को अंचल चेरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित अनन्या बेटी शगुन योजना के तहत बेटियों को सम्मानित करने के बाद उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा की ऐसी सार्थक योजनाओं से आज समाज में नई चेतना आई है और अभिभावकों ने भी लड़की लड़कों को एक समान मानने लगे हैं। वहीं डाॅ. विनोद अंचल ने कहा की उनकी इस मुहिम के तहत 290 बेटियां सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं वहीं उनके साथ आई महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण दीपिका बजाज ने कहा कि ऐसी सार्थक मुहिम ही समाज में नई चेतना संचारित कर सकती है जिन्हें शहर की तर्ज़ पर गांवों में भी चलाया जाना चाहिए। इस अवसर पर , डाॅ. अनीता अंचल, डाॅ. प्रवीण ,अन्नू भरतवाल, भीम ,स्नेहलता , रविन्द्र वैध, शेंकी आदि मौजूद थे

खबरें और भी हैं...