बीपीएल परिवारों के 125 युवा बनेंगे रोजगार के काबिल
बीपीएलपरिवार के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है, जो कंप्यूटर, मेडिकल एवं नर्सिंग फायर सेफ्टी में अपना करियर बनाना चाहते हैं, परंतु परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होने से आगे नहीं बढ़ पाते। सरकार ने बीपीएल शहरी परिवार के लिए नेशनल अर्बन लिवली हुड मिशन के नाम से योजना तैयार की है। इसके तहत शहरी बीपीएल परिवार के पांच हजार बच्चों को अलग-अलग आईटीआई में फ्री कोर्स करवाया जाएगा और उसके बाद विभिन्न संस्थानों में नौकरी दिलवाई जाएगी। जिले के शहरी बीपीएल परिवार के 125 बच्चों को यह कोर्स लोहारू रोड स्थित आदर्श मेडिकल आईटीआई में करवाया जाएगा। इसके लिए शहरी बीपीएल परिवार के बच्चे 20 फरवरी तक आदर्श मेडिकल आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि बीपीएल परिवार के बच्चों में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के सारे गुण होने के बावजूद आर्थिक तंगी उनके सपनों में बाधा बन जाती है। परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के कारण बच्चों को या तो पढ़ाई छोड़नी पड़ती है और छोटी-मोटी नौकरी करनी पड़ती है। बीपीएल परिवार के बच्चों के प्रतिभा आर्थिक तंगी के अभाव में छिप कर रह जाए इसके लिए सरकार ने एनयूएलएम स्कीम शुरू की है। इसके तहत नगर परिषद तथा नगर पालिका के तहत आने वाले बीपीएल परिवार के बच्चों का चयन किया जाएगा।
मेरिट के आधार पर होगा दाखिला
योजनाके तहत तो आपको किसी की सिफारिश चाहिए पैसा। बस आपके अंदर काबिलियत और अच्छे नंबर होने चाहिए। स्कीम के तहत वे ही बच्चे अप्लाई कर पाएंगे, जिनके पास 10वीं की मार्क शीट, आधार कार्ड और बीपीएल का राशन कार्ड होगा। जिले के लिए 125 बच्चों को चयन किया जाना है और जितने भी आवेदन आएंगे उनमें से मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। बच्चों को इन डाक्यूमेंट्स के अलावा अपने साथ चार फोटो भी लाने होंगे। सरकार ने जिले के युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाने के लिए आदर्श मेडिकल आईटीआई को चुना है।
विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका
आदर्शआईटीआई के संचालक डॉ. राजेश श्योराण ने बताया कि सरकार ने बीपीएल परिवार के बच्चों को रोजगार के लिए सक्षम बनाने के लिए योजना को शुरू किया है। बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए यह सुनहरा मौका है। उन्हें इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोर्स समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को नौकरी भी दिलवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी तक आवेदन आने के बाद 22 फरवरी तक विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा और 23 फरवरी से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।