पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएनयू में भारत विरोधी गतिविधियों पर लगे प्रभावी रोक: मंडन मिश्र

जेएनयू में भारत विरोधी गतिविधियों पर लगे प्रभावी रोक: मंडन मिश्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएनयूमें भारत विरोधी नारे लगाए जाने अत्यंत निंदनीय है। यह देश के लिए बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दिल्ली में इस तरह के नारे लगाए जा रहे हैं। भारत विरोधी नारे लगाने वालों को केवल यूनिवर्सिटी से निकाला जाए, अपितु देश द्रोह के आरोप में जेल में डाला जाए।

यह मांग हरियाणा हिन्दू महासभा अभियान समिति के संयोजक मंडन मिश्र ने नेहरू पार्क में आयोजित मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर व्यक्त किए उन्होंने कहा कि आज देश में वेलेंटाइन डे जैसे आयोजनों को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी का पथ भ्रष्ट किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए हमें भारतीय संस्कृति को फिर से जीवित करना होगा।

इस अवसर पर प्रमुख साहित्यकार राधाकृष्ण निश्चल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज केजरीवाल, ठाकुर नत्थू सिंह तंवर, प्रदीप भारद्वाज , विकास वशिष्ठ ,र| भारद्वाज,मनोज शर्मा, रामचन्द्र तिवारी,सोमदत्त धनानियां ,गोपाल, मदन, नामदेव, तरुण जांगड़ा आदि उपस्थित थे।

भारत विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई होने के विरोध में नारेबाजी करते हिंदू महासभा के मंडन मिश्रा।

खबरें और भी हैं...