पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज बाजार का युग है : धनखड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। आज का युग बाजार का युग है। किसानों को अपनी फसल का मोल-भाव बाजार के अनुसार करना जाए तो वह आर्थिक उन्नति के सोपान पर पहुंच सकता है। यह बात कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को सर छोटूराम जयंती के उपलक्ष्य में जाट धर्मशाला में हुए जाट प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा नेता ओमप्रकाश मान द्वारा आयोजित इस समारोह में कृषि मंत्री ने जाट समाज के बेहतरीन प्रतिभावान खिलाड़ियों, नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों, इंजीनियर, डॉक्टर तथा शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर धनखड़ ने कहा कि सर छोटूराम ने नारा दिया था- भोले किसान दो बात मेरी मान ले, बोलना सीख ले और दुश्मन को पहचान लो।
उन्होंने इस नारे में अपनी ओर से परिवर्तन करते हुए कहा कि भोले किसान तू बेचना सीख ले और बाजार को पहचान ले। कृषि मंत्री ने कहा कि मंडियों में किसानों को अच्छे दामों पर अपने कृषि उत्पादों का विपणन करना चाहिए। आज पूरी दुनिया एक बाजार के रूप में तब्दील हो चुकी है और इस स्पर्धा में वही कामयाब है जो अपने उत्पाद को कुशलता से बेचना जानता हो। उन्होंने इस अवसर पर जाट धर्मशाला को 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

समारोह में भाजपा नेता ओमप्रकाश मान, कर्नल मंगल सिंह, युवा नेता कमल सिंह ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता चन्द्र सिंह आर्य ने की। इस मौके पर गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष ऋषि प्रकाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, रितिक वधवा, सुरेन्द्र ठेकेदार, बलदेव घणघस, रविन्द्र छपार, ईश्वर मान, कर्नल ब्रह्मानंद, डाॅ. विजय सनसनवाल, प्रताप सिंह मिताथल, शिवकुमार पराशर इत्यादि थे।

इस मौके पर चरखी दादरी निवासी प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र पूनिया को आईएएस में चुनने, डाॅ. महिमा, डाॅ. पूनम, डाॅ. कोमल, डाॅ. भूमिका चौधरी, डाॅ. ज्योति मान, डाॅ. पूजा सांगवान, डाॅ. सोनम गिल, आईआईएमटी में चयनित हुए डाॅ. अमित, कैप्टन बनी डॉ. मोनिका सांगवान, डाॅ ज्योति सांगवान, लेफ्टिनेंट अदिति चौधरी, विश्वास, राहुल गोयत , रोहित सांगवान, रवि कुमार, नरेंद्र श्योराण, अरूण, बॉक्सिंग में पदक विजेता साक्षी, सविता, मोहित, सोनिया सचिन सिवाच, योग में प्रीति गिल, प्रीति घनघस, कब्बडी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत मूक बधिर बैडमिंटन महेश, शिक्षा के क्षेत्र में टॉपर रहे रवीना, मोनिका, ज्योति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


खबरें और भी हैं...