पिस्तौल सहित गिरफ्तार युवक को जेल भेजा
भिवानी | पुलिसने नीमड़ीवाली से अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार युवक को रविवार दोपहर अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम एंटी व्हीकल थैप्ट स्टाफ की टीम नीमड़ीवाली गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसे शक के आधार पर हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 32 बोर का एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। यह देख पुलिस ने नीमड़ीवाली निवासी जसबीर उर्फ ढिल्लू नामक उस युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।