सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का 14वां राज्य स्तरीय सम्मेलन 15 अप्रैल को
भिवानी | सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर जिला भिवानी में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मैकेनिकल वर्कर यूनियन के कार्यालय में जिला प्रधान जयप्रकाश परमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक का जिला सचिव मा.सुखदर्शन सरोहा ने किया। राज्य की तरफ से मुख्य वक्ता के रूप में राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट, राज्य कोषाध्यक्ष डाॅ.हितेश कुमार राज्य ऑडिटर र| कुमार जिंदल उपस्थित हुए। राज्य अध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का 14वां राज्य सम्मेलन 15 से 17 अप्रैल को राधा स्वामी सत्संग भवन रोहतक रोड में मनाया जाएगा। राज्य कोषाध्यक्ष डाॅ.हितेश कुमार ने बताया कि 14 कमेटियों का गठन किया गया। जिला प्रधान जयप्रकाश परमार ने पंजाब के समान वेतनमान आयकर छूट जिसमें 5 लाख करने के विरोध स्वरूप 17 फरवरी को भिवानी से सैकड़ों कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में मा.वजीर सिंह, जगरोशन, ऋषिराम शर्मा, सुभाष कौशिक, आजाद सिवाच, बुद्धराम, रामपाल, मा.बलवान सिंह दहिया, रमेश कुमार, सुभाष, कमल कांगड़ा आिद उपस्थित थे।