विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा से जोड़ना भी बहुत जरूरी: चहल
दिनोदगेट स्थित टिबड़ेवाल सभागार में रविवार को सैनिक हाई स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण चहल ने शिरकत की तो अध्यक्षता सीबीएलयू के रजिस्ट्रार डाॅ. भगवान सिंह ने की। विद्यालय के प्रबंधक सोमनाथ रहेजा और प्राचार्य आकाश रहेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सानिध्य महंत चरणदास महाराज का रहा। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता कृष्ण चहल और समारोह के अध्यक्षता कर रहे सीबीएलयू रजिस्ट्रार डाॅ. भगवान सिंह ने कहा कि जीवन में तरक्की के लिए शिक्षा का होना भी जरूरी है। इसलिए हमें पूरा ध्यान शिक्षा पर लगाना चाहिए। इस अवसर पर समाज सेवी रविन्द्र लाखोटिया प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, दीवान चंद रहेजा, डाॅ. मदन मानव, अनीता नाथ, शशि परमार, सुशील मित्तल, बजरंग लाल, पिंकी घनघस, अशोक भारद्वाज सहित उपस्थित थे।
टिबड़ेवाल सभागार में सैनिक हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।