विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया
भिवानी | गुजरातके बड़ोदरा में 7 से 9 फरवरी तक हुई दूसरी स्टूडेंट्स ओलंपिक नेशनल स्पर्धा में बापोड़ा के खिलाड़ी गोपाल अत्री पुत्र श्रीराम अत्री ने पांच किलोमीटर 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार को जयहिंद मंच की टीम ने गोपाल खुली जीप बाइकों द्वारा जुलूस निकाला गया। जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि गोपाल अत्री की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। पंडित बिशेसर लाल ने खिलाड़ी को तिरंगा पट्टी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। नवीन जयहिंद ने कहा कि खिलाडिय़ों का सम्मान उसी प्रकार से किया जाएगा जिस प्रकार एक सेना का जवान युद्ध जीतकर आता है। उधर, गुजरानी के संदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गांव में पहुंचने पर संदीप सिंह का स्वागत किया गया। गांव के सरपंच रविन्द्र ने उन्हें बधाई दी।