भिवानी पब्लिक स्कूल ने वार्षिक समारोह मनाया
सेक्टर14 स्थित भिवानी पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजीत सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर एवं विशिष्टातिथि के रूप में डाॅ. सुनीता सिंह ने शिरकत की। विद्यालय प्राचार्या आशा पाहुजा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश ने मां की ममता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृत्व शक्ति में बड़ी शक्ति होती है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुमारी ईशा को स्टूडेंट ऑफ ईयर का सम्मान दस हजार रुपये की राशि पुरस्कृ़त के रूप में दी गई।
इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी विजयंत सहगल, सीजेएम स्वाति सहगल, एडवोकेट आरसी गुगनानी, एडवोकेट बीबी जैन, एडवोकेट अविनाश सरदाना, ऋषि भारद्वाज, सुनील, प्रदीप भारद्वाज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।