पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी के युवाओं का मेडिकल पूरा, 432 लिखित परीक्षा देंगे

भिवानी के युवाओं का मेडिकल पूरा, 432 लिखित परीक्षा देंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। सेना भर्ती के पहले और दूसरे दिन हुई दौड़ में पास हुए भिवानी जिले के अभ्यर्थियों का मेडिकल पूरा हो गया। शनिवार को 589 अभ्यर्थियों का मेडिकल हुआ, जिसमें 351 पास हो गए।
गौरतलब है कि मेडिकल के दौरान शुक्रवार को भी 131 फिट मिले थे, जबकि 81 युवक अनफिट पाए गए थे। दोनों दिनों में कुल मिलाकर भिवानी जिले के 432 अभ्यर्थियों ने मेडिकल पास किया। भर्ती निदेशक के मुताबिक, सभी को रिटीन टेस्ट में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

सेना की विजिलेंस टीम ने रखी निगाह : भर्ती के दौरान बिचौलिए और दलालों पर निगाह रखने के लिए सेना की विजिलेंस टीम लगाई गई है। भर्ती निदेशक ने बताया कि विजिलेंस टीम गोपनीय तरीके से पुलिस लाइन के अंदर और बाहर खड़े रहने वाले लोगों के बीच में अपनी जांच कर रही है। जांच के दौरान देखा जा रहा है कि कहीं कोई युवक या अन्य व्यक्ति बिचौलिए के माध्यम से तो अंदर नहीं रहा।

आज होगी फतेहाबाद जिले की भर्ती : भिवानी और सिरसा के बाद रविवार को फतेहाबाद जिले के युवकों की भर्ती होगी। सेना अधिकारियों ने भर्ती में करीब छह हजार युवकों के पहुंचने की संभावना जताई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

केलेखा बढ़ा रहे वजन : सेना भर्ती में मेडिकल के दौरान कम वजन वाले अभ्यर्थी केले खाकर वजन बढ़ा रहे हैं। पुलिस लाइन के आसपास दुकानदार भी इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। अमूमन जहां केले का रेट 40 से 50 रुपये दर्जन रहता है वहीं भर्ती के दौरान केले के रेट भी अासमान छू रहे हैं। दुकानदार 80 से 90 रुपये दर्जन तक केले बेच रहे हैं।

ढिगावा मंडी | गांव कुडल के सात युवाओं ने हिसार में चल रही आर्मी भर्ती का फिजीकल पास कर लिया है। एक साथ सात युवाआें द्वारा फिजीकल पास करने से गांव में खुशी का माहौल है। गांव के बबलू, राकेश, बंटी, संदीप श्रवण ने जीडी के लिए जयबीर और जय भगवान ने क्लर्क के लिए फिजीकल पास किया है। साताें युवा एक साथ गांव के खेल ग्राउंड में अभ्यास करते थे और सातों ने एक साथ ही फिजीकल पास किया।