एक सवाल के 2 जवाब दे रहे अफसर
चरखी दादरी के सेक्टर नौ में सीवरेज निर्माण को लेकर हुडा के कई अधिकारी कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। मगर विभाग के पास उनमें से किसी एक भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं। इसी प्रकार इस सेक्टर में विभाग का एक जवाब कह रहा है कि यहां निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ तो दूसरा जवाब कह रहा है कि इस सेक्टर में सीवर निर्माण के चल रहे काम का कई बार अधिकारियों द्वारा सर्वे किया जा चुका है। विभाग के इन अजब गजब जवाबों को लेकर दादरी निवासी कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को सीएम विंडो में शिकायत देकर जांच की मांग की है।
कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि इस समय दादरी के सेक्टर आठ और नौ में सीवरेज निर्माण का काम चल रहा है। इसमें सेक्टर आठ का ठेका पिछले साल 15 जनवरी को 88,55,960 में दिया था। इसके लिए विभाग ने ठेकेदार को छह महीने का समय दिया था। इसी प्रकार सेक्टर नौ के लिए विभाग ने उसी दिन 1,23,39,953 रुपये में देकर इसकी डेडलाइन नौ महीने रखी थी।
सैंपलिंगके लिए कहा तो खुला मामला
कृष्णकुमार के मुताबिक इस समय सेक्टर आठ में सीवरेज निर्माण का 80 तो सेक्टर नौ में 50 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। इसके बावजूद हुडा अधिकारियों द्वारा यहां से कोई सैंपल नहीं लिया गया। कृष्ण ने बताया कि उसने यहां चल रहे निर्माण कार्य का सैंपल भरवाने के लिए पिछले साल तीन सितंबर को आवेदन किया था। उस पर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सैंपलिंग के लिए पिछले साल 24 दिसंबर का समय दिया था। मगर उस दिन वहां कोई अधिकारी नहीं आया तो उन्होंने उनसे संपर्क किया। इस पर उन्होंने कहा कि वे आज सैंपल नहीं लिया जाएगा इसलिए उन्हें आगामी तिथि के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
कृष्ण ने बताया कि इसी दौरान उसने हुडा के पास एक आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगा था। इसमें हुडा के लिए अपनी ओर से तीन सवालों के जवाब पूछे थे। बदले में मिले हुडा के जवाबों से ही स्पष्ट हुआ कि इस मामले में कहीं कहीं गड़बड़ जरूर है। इस बारे में कृष्ण कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को उन्होंने विभाग के एसडीई नरेश कुमार से यहां चल रहे निर्माण कार्य के सैंपल भरने की बात कही थी। मगर अधिकारी ने कहा कि पहले उन्हें जगह बताई जाए उसके 15 दिन बाद सैंपल भरा जाएगा। इस पर उन्होंने एतराज जताया तो अधिकारी ने वहां से कोई सैंपल नहीं भरा।
विभाग के कमिश्नर तक पहुंच चुका है मामला
^यहमामला अब विभागीय कमिश्नर के पास चला गया है। आप हमारे द्वारा जिन सवालों के जवाबों के बारे में बात कर हैं। उनके बारे में भी कमिश्नर के पास शिकायत जा चुकी है। इसलिए अब इस मामले में विभागीय उच्चाधिकारी ही कुछ बता सकते हैं। मैं इस बारे में आपको कुछ नहीं बताऊंगा।\\\'\\\' नरेशकुमार, एसडीई, हुडा, भिवानी।
दूसरे सवाल के जवाब में कहा, निर्माण कार्य का हो चुका है कई बार निरीक्षण
एक सवाल के जवाब में कहा, सेक्टर नौ में सीवरेज निर्माण कार्य शुरू ही नहीं
सवाल नंबर तीन: सेक्टरआठ और नौ में सीवरेज निर्माण कार्य का जिन अधिकारियों ने निरीक्षण किया है उनकी तिथि और रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
हुडाका जवाब: सेक्टरआठ और नौ में सीवरेज निर्माण कार्य का निरीक्षण अब तक भिन्न भिन्न अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है। इसकी तिथि निरीक्षण रिपोर्ट विभाग के कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
सवाल नंबर एक: दादरीके सेक्टर आठ और नौ में सीवरेज निर्माण कार्य कब शुरू किए गए।
हुडाका जवाब: सेक्टरआठ में पिछले साल 21 जुलाई को काम शुरू कर दिया गया तथा सेक्टर नौ में अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
सवालनंबर दो: सेक्टरआठ और नौ में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जेई या एसडीई द्वारा निरीक्षण किया गया है।
हुडा का जवाब: सेक्टर आठ और नौ में सीवरेज निर्माण कार्य का निरीक्षण जेई एसडीई द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है।