- Hindi News
- सेपक टकरा में कुसुंभी का स्कूल ओवरआल विजेता
सेपक टकरा में कुसुंभी का स्कूल ओवरआल विजेता
मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रबंध निदेशक धर्मेश
भास्करन्यूज | भिवानी
राजपूत धर्मशाला में चल रही द्वितीय अंतर स्कूल सेपक टकरा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेश टैक्सटाइल के प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरियाणवी गायक अभिनेता विजय वर्मा इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य प्रधान कंवरलाल तंवर संघ के प्रधान भानुप्रकाश शर्मा ने की। जिला सेपक टकरा संघ के महासचिव दशरथ रंगा ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन चली। इसमें प्रथम स्थान लड़कियों के वर्ग में कुसुंभी सरकारी स्कूल की टीम ने प्राप्त किया।
डीपीएसदूसरे स्थान पर
डीपीएसस्कूल की टीम रही दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल द्वितीय स्थान पर पीएनजी स्कूल की टीम रही। तीसरे स्थान पर कुसुंभी स्कूल की टीम रही।
स्पर्धाके अन्य परिणाम इस प्रकार रहे
जूनियरलडक़ी वर्ग में द्रोणाचार्य शिक्षा निकेतन स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। लडक़े वर्ग में जूनियर वर्ग में पीएनली स्कूल दिनोद की टीम प्रथम, एसईडी स्कूल की टीम द्वितीय कुसुंभी स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल के तेजस को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान यहां संघ के उपाध्यक्ष इमरान बापोड़ा, अनिल परमार, शिवम सिंह, कोषाध्यक्ष पवन, पूर्व महासचिव सतबीर, विशाल वालिया, दिनेश परमार, अमित, नीरज अमरपाल आदि उपस्थित रहे