- Hindi News
- मिष्ठान भंडार के संचालक का रास्ता रोककर युवक ने की मारपीट
मिष्ठान भंडार के संचालक का रास्ता रोककर युवक ने की मारपीट
भिवानी | शहरके हांसी गेट स्थित बिकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक के साथ शुक्रवार देर शाम को उसका रास्ता रोककर गाड़ी सवार एक युवक ने मारपीट की। घायल को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद उसे जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सुलतान सिंह ने बताया कि उसकी हांसी गेट पर बिकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान है। वह अपनी दुकान से शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे पैदल ही घर लौट रहा था। हांसी रोड पर कार सवार एक युवक ने उसे पीछे से आवाज दी। आवाज सुनकर वह रुक गया। कार सवार युवक नीचे उतरा और उस पर लात घूंसों से अचानक प्रहार कर दिए। मारपीट में उसके नाक चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।