जैन चौक में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
भिवानी। गांव जमालपुर में किरयाणे की दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना दुकान के पड़ोसियों ने दुकान मालिक को दी। मालिक जब मौके पर पहुंचा तो आग की लपटों ने दुकान के सारे सामान को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। एक घंटे की मेहनत के बाद गांववासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया।
यह घटना शुक्रवार रात की है। दुकान मालिक सुधीर वधवा ने बताया कि उसकी गांव जमालपुर के मुख्य बाजार में किरयाणे की दुकान है। शुक्रवार रात करीबन साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान को बंद कर घर गया था। रात करीब एक बजे उसके दुकान के पड़ोसी ने सूचना दी की उसकी दुकान से जोर जोर की आवाजें रही है और दुकान से धुंआ बाहर निकल रहा है। इस पर वह उसी समय दुकान पर आया और दुकान के शटर को उठाकर देखा तो उसमें आग लगी हुई थी। इस आग से उसकी दुकान में रखा सामान चीनी, चाय, घी, कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रिज अन्य सामान जल रहा था। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया तो तब तक उसकी दुकान में रखा अधिकतर सामान जल चुका था।