- Hindi News
- हर वार्ड में लगाएंगे खुला दरबार, मिनटों में निपटेंगी समस्याएं
हर वार्ड में लगाएंगे खुला दरबार, मिनटों में निपटेंगी समस्याएं
शहरवासियों को नगर परिषद के कामकाज को लेकर जितनी भी शिकायतें हैं उनका निपटारा अब पांच मिनट में हो जाया करेगा। इसके लिए नगर परिषद इसी महीने से खुला दरबार लगाने की योजना पर मंथन कर रही है। इस दरबार की कामयाबी के बाद नप द्वारा शहर के हर वार्ड में इस तरह के खुले दरबार लगाए जाएंगे।
अक्सर लोग नगर परिषद से संबंधित अपने कामों को लेकर नप कार्यालय में कई कई दिन तक चक्कर काटते रहते हैं। इनमें मुख्य रूप से टैक्स, प्रोपर्टी ट्रांसफर और अन्य कुछ समस्याएं हैं। इसका एक कारण यह भी है कि इन लोगों के काम पूरा करने में नप के कर्मचारी और अधिकारी चक्कर कटवाते रहते हैं। इसी बात को लेकर शहरवासी नप चेयरमैन के अलावा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक करते रहते हैं। दूसरी ओर नप अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा समय पर काम पूरा होने पर यहां अक्सर भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा लोगों के पास पूरे दस्तावेज पूरे होने के बावजूद उनकी फाइलें कई कई दिन तक कर्मचारियों की टेबलों पर ही अटकी रहती हैं। हालांकि नप इस तरह खुला दरबार लगाने का काम पहले अपने कार्यालय में ही शुरू करेगा। मगर धीरे धीरे इसे शहर के हर वार्ड में शुरू किया जाएगा। वार्डों में खुले दरबारों में सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। इस दौरान उस वार्ड के लोगों की अन्य समस्याओं के अलावा वहां की सफाई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
^हमचाहते हैं कि लोगों को अपने काम के लिए बार बार नप कार्यालय के चक्कर काटने पड़ें। इसलिए हम इसी महीने से नप कार्यालय में खुला दरबार लगाने जा रहे हैं। इसके लिए अगले सप्ताह अधिकारियों और कर्मचारियों से राय लेकर तिथि निर्धारित की जाएगी। इसकी सफलता के बाद हम शहर के हर वार्ड में इस तरह के खुले दरबार लगाएंगे।’’ भवानीप्रताप, चेयरमैन, नगर परिषद
शहर के भीतरी वार्डों में ज्यादा समस्या
इससमय शहर के भीतरी वार्डों के लोगों को नप से ज्यादा समस्याएं हैं। इनका मुख्य कारण प्रोपर्टी टैक्स, प्रोपर्टी का समय पर नप दस्तावेजों में ट्रांसफर होना और सफाई आदि शामिल हैं। इसमें लोगों द्वारा अपनी जमीन किसी दूसरे को बेचने के बाद भी हाउस टैक्स उनके खाते में ही जारी रखना मुख्य समस्या बनी हुई है।