मंदबुद्धि महिला ने मचाया उत्पात
भिवानी | शनिवारदोपहर साढ़े 11 बजे एक मंदबुद्धि महिला ने जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी द्वार पर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। यह महिला द्वार के बीच रास्ते में बैठ गई और आने जाने वालों को गालियां देने लगी। काफी देर तक महिला की हरकतें देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस वहां पहुंची। लेकिन पुलिसवाले की भी महिला ने एक नहीं सुनी। थोड़ी देर बाद लड़की की बहन उसका पिता भी वहां पहुंच गया। मंदबुद्धि महिला के पिता ने बताया कि वह बागकोठी में रहते हैं। कुछ दिन पहले उसकी भाभी की अस्पताल में मौत हो गई थी। तभी से वह बदहवासी की हालत में हैं।