पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेपाली लड़की से दरिंदगी करने वालों को कड़ी सजा मिले: माकपा

नेपाली लड़की से दरिंदगी करने वालों को कड़ी सजा मिले: माकपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | माकपाकी भिवानी शहरी इकाई ने रोहतक में नेपाली लड़की के साथ दुष्कर्म उसकी हत्या करने की घटना की निंदा की है। उन्होंने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी बयान में कामरेड ओमप्रकाश, कमेटी सदस्य करतार ग्रेवाल रामफल देशवाल ने कहा कि रोहतक काण्ड दिल्ली के दामिनी काण्ड से भी भयंकर है। इस घिनौनी हरकत से हमारे सभ्य समाज पर एक और कलंक लग गया है। यह काण्ड स्पष्ट दिखा रहा है कि तमाम सुरक्षा प्रबंध होने तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद महिलाएं समाज में सुरक्षित नहीं हैं। इस काण्ड को जिस बर्बरता से क्रियान्वित किया गया है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। पार्टी ने मांग की है कि उन दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए। पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर जन संघर्ष समिति भिवानी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करवाने की मांग को लेकर रविवार को नेपाली समाज के साथ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। समिति के संयोजक कुलभूषण आर्य ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे नेहरू पार्क में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।