धनखड़ चाह रहे भिवानी का विकास : जागलान
भिवानी | हरियाणाछात्र संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार धनखड़ एवं युवा भाजपा नेता संजीव जागलान बिधवान ने कहा कि कृषि एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ भिवानी जिले के विकास के सच्चे हितैषी हैं। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ भिवानी जिले के विकास को लेकर काफी प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से ही भिवानी जिले के हर गांवों में पंचायत विभाग से विकास का काम शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश धनखड़ के मंत्री बनते ही प्रदेश के किसानों के लिए कई योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश भर में शुरू करवाई गई हैं जिनका फायदा आने वाले समय में जनता को मिलेगा।