- Hindi News
- नुक्कड़ मीटिंगों में समय पर बिल भरने का दिया संदेश
नुक्कड़ मीटिंगों में समय पर बिल भरने का दिया संदेश
बिजलीनिगम के जेई नारायण प्रकाश ने रविवार को नुक्कड़ मीटिंगों के माध्यम से लोगों को बिजली कनेक्शन बचाना है तो समय पर बिजली बिल भरने का संदेश दिया। उन्होंने एेसा करने पर निगम द्वारा उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने की बात कही। इस दौरान उन्होंने रविवार को 15 डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे, 20 से ज्यादा अवैध कुंडियां हटाकर 35 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा कराकर नए कनेक्शनों के लिए एक लाख से ज्यादा डूबी डिफाल्टिंग राशि जमा कराई।
यह कार्रवाई आपरेशन सिटी सब डिवीजन के जेई नारायण प्रकाश, धर्मबीर, भरत सिंह सुनील फोरमैन ने की। कर्मचारियों ने जैन चौक, वाल्मीकि बस्ती, ढाणा रोड, कोंट रोड, अग्रसेन रोड, हालु बाजार, लोहड़ बाजार, दादरी गेट, शांति नगर, लक्ष्मी नगर, हनुमान गेट आदि इलाकों में डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे और अवैध तारें उखाड़ी। जैन चौक वाल्मीकि बस्ती में उपभोक्ताओं को समझाते हुए निगम के जेई नारायाण प्रकाश ने बताया कि बिजली मीटर कनेक्शन को बचाने के लिए बिजली बिल मिलते ही समय पर भुगतान करें।