पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन पदक जीतकर लौटे निशानेबाज सम्मािनत

तीन पदक जीतकर लौटे निशानेबाज सम्मािनत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25से 28 जनवरी तक मेरठ की द्रोण शूटिंग एकेडमी में हुई 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल की खुली स्पर्धा में गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी के तीन निशानेबाजों ने पदक जीत जिले एकेडमी का नाम रोशन किया है। रविवार को एकेडमी पहुंचने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया गया।

एकेडमी के कोच सुरेश सिंह ने बताया कि निशानेबाज सुर्य कांत ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ एनआर में 200 में से 186 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, हिमांशु ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ एनआर में 200 में से 182 अंक प्राप्त कर रजत पदक सुनील ने 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर मैन में 200 में से 178 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष भवानीप्रताप सिंह ने तीनों निशानेबाजों को बधाई दी आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूर्य प्रताप, हरीश, जज रीडर रामकिशन शर्मा, परीक्षित तंवर, प्रकाश ठेकेदार, रूपेश मौजूद थे।

दस मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल ओपन प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते नगर परिषद के चेयरमैन भवानीप्रताप सिंह, सुरेश अन्य खेलप्रेमी।