सोनू, अिभलाश और अजीत चेस में जीते
बीटीएमचौक स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय में रविवार से जिलास्तरीय शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। इसका आयोजन यूथ कलर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भिवानी जिला चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें नेशनल खिलाड़ियों नेे शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसका शुभारंभ नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष भानू प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज से दिमाग का विकास होता है।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा एवं यूथ कलर ऑर्गेनाइजेशन की कॉर्डिनेटर सरिता महता ने बताया कि आईटीएस काॅलेज के सोनू कुमार ने शिवम स्कूल लोहानी के निशान्त तंवर, अभिलाश कुमार ने हिसार के दिपांशु गर्ग, अजीत ने बालाजी कॉलेज के पंकज, अंशुल कौशिक ने भिवानी पब्लिक स्कूल के सुरेन्द्र, आईटीएस काॅलेज के दीपक आर्य ने वैश्य गर्ल्स स्कूल दादरी की सुप्रिया शर्मा, कुलदीप ने हिसार के हर्ष लुथरा, हिसार के पुनीत इन्दोरा ने हरविन्द्र सिंह, गांव तालू के सुशील कुमार ने शिवम स्कूल लोहानी की इन्दु को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विजयी खिलाड़ियों में से जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा, जो राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर सुमिति, उर्विश, नीलम, पूनम, सज्जन गर्ग आदि थे।
बीटीएम चौक स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में एक दूसरे को मात देने के लिए चाल चलते खिलाड़ी।