103 वर्षीय बदामा देवी का निधन
भिवानी | सपेरानाथ संगठन के प्रधान होशियार नाथ की 103 वर्षीय माता बदामा देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। बदामा देवी ने शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे घर पर ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को गांव में किया गया। बदामा देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। बदामा देवी पूरी तरह स्वस्थ थी। रविवार को शोक जताने वालों में पंच सीताराम, पंडित रामभगत शर्मा, अनूप कायत, नत्थूराम, सज्जन सिंह, ओमप्रकाश, कर्मानाथ, सुखनीनाथ, बलवंत चौहान, सुरेंद्र सिंह, रमेश सारसर सहित अनेक लोग पहुंचे।