- Hindi News
- स्वाइन फ्लू संभावित मरीज की हिसार के अस्पताल में मौत
स्वाइन फ्लू संभावित मरीज की हिसार के अस्पताल में मौत
स्वाइनफ्लू संभावित मरीज की शनिवार देर शाम को हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पांच फरवरी को गांव लोहानी निवासी 26 वर्षीय दिनेश को जिला सामान्य अस्पताल भिवानी में स्वाइन फ्लू रोगियों के लिए बनाए अलग वार्ड में विशेष उपचार की श्रेणी में रखा था। एक बार तो उसकी स्थिति में सुधार भी गया था, लेकिन शनिवार सुबह ही उसकी तबियत फिर से अचानक बिगड़ गई। उसे यहां से हिसार के लिए रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सिविल सर्जन डॉ रणदीप पूनिया ने बताया कि पांच फरवरी को ही दिनेश का टेस्ट कर उसके गले का नमूना जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजा गया था। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मरीज को स्वाइन फ्लू था या नहीं। फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।
भिवानी जिले के गांव भानगढ़ निवासी 30 वर्षीय महिला सीमा की स्वाइन फ्लू से मौत हिसार के एक निजी अस्पताल में हो चुकी है। जबकि दो संभावित मरीजों की मौत हिसार के निजी अस्पताल में हुई हैं, हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
{स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार