पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की दो लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

शहर की दो लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | शहरकी अलग अलग कॉलोनियों से दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। परिजनों ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिचला बाजार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 6 फरवरी की शाम को अचानक घर से लापता हो गई। इसी तरह बृजवासी कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय भतीजी 6 फरवरी की दोपहर को घर से अचानक गायब हो गई। उसका अब तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों ही मामलों में सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।