- Hindi News
- जिले में जहां जरूरत है वहां वहां ट्रांसफर लगाओ: वर्मा
जिले में जहां जरूरत है वहां-वहां ट्रांसफर लगाओ: वर्मा
भिवानी | जिलेमें जिस जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है वहां पर जल्द ही लगा दो ताकि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। इसके साथ साथ जर्जर हो चुकी पुरानी तारों को भी जल्द से जल्द बदलवाएं। यह आदेश बिजली निगम के एमडी अरुण वर्मा ने शनिवार शाम को दादरी के बीएंडआर विश्राम गृह में निगम के अधिकारियों को दिए। एमडी ने साफ कह दिया है कि उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान समय पर किया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को बार बार निगम के चक्कर काटने पड़े। उन्होंने बिजली चोरी को पकड़ने पर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और डिफाल्टर राशि जल्द से जल्द कवर करने की सलाह। इस अवसर पर निगम के एसई केसी अग्रवाल, एक्सईएन एसएस सिवाच, एक्सईएन रणबीर सिंह, एसडीओ राहुल सांगवान, मुकेश हुड्डा, विक्रम सिंह परमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।