स्वाइन फ्लू : जांच को पहुंची टीम
सोमवारको स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव लोहानी पहुंची और स्वाइन फ्लू संभावित दिनेश के परिवार के सदस्यों के नमूने लिए। सूत्रों की माने तो दिनेश की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी हिसार के एक निजी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने दिनेश के परिजनों का उपचार शुरू कर दिया है।
चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीराम सिवाच के नेतृत्व में नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राज महता, डॉ जोगेंद्र बायोलॉजिस्ट ज्योति स्वाइन फ्लू रेपिड एक्शन रिस्पोंस टीम सदस्य सोमवार सुबह गांव लोहानी पहुंचे। टीम ने मृतक दिनेश की प|ी 23 वर्षीय मोनिका, उसकी 14 माह की बेटी मेघा दादा 82 वर्षीय दलीप के नमूने लिए। टीम ने तीनों को उपचार भी दिया। इसके साथ-साथ दिनेश के संपर्क में रहने वाले परिवार आस पड़ोस के 14 लोगों को एहतियातन बचाव के लिए दवा भी दी गई। टीम ने गांव लोहानी के बाबा योगी नेतानाथ अस्पताल में भी उपचाराधीन दो रोगियों के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए एनआईसीडी दिल्ली भेजा जाएगा। दिनेश के परिजनों को स्वाइन फ्लू जांच के लिए अस्पताल आना पड़ा। इसके बाद टीम लोहानी गई और परिवार के सदस्यों के नमूने लिए उपचार किया।
सिविल सर्जन डॉ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए जिले भर से 32 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 55 से अधिक रोगियों को स्वाइन फ्लू से बचाव की दवा भी दी जा चुकी है।
डीसी साकेत कुमार ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव उपचार के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। सिविल अस्पताल अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा अधिकारियों को इस बारे में विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। सामान्य अस्पताल में स्वाइन फ्लू रोगियों के लिए अलग से वार्ड और स्वास्थ्य टीम बनाई गई है।